संसद में मणिपुर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं प्रधानमंत्री क्योंकि वहां उनके पार्टी की सरकार हैः खाबरी

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2023 - 08:34 PM (IST)

आगराः मणिपुर के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा, तभी मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे। रविवार को संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन कांग्रेस की ओर से आगरा में किया गया था।

आज लोगों को समझाने की जरूरत
इस दौरान खाबरी ने कहा कि मणिपुर में उनके दल की सरकार है, लेकिन वह संसद में इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। मीडियो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अनवरत चलकर संविधान को बचाना है। आज लोगों को समझाने की जरूरत है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी सूरत में आइएनडीआइए को जिताना है, तभी लोकतंत्र और संविधान बच सकेगा।

राजनीतिक दलों से गठबन्धन के सवाल पर क्या कहा...
उन्होंने कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों से पार्टी के गठबन्धन के सवाल पर खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान और सेक्युलरिज्म में आस्था रखने वाले दलों को अपनी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था। एक बार फिर उन्होंने न्योता दिया है। जो दल संविधान, लोकतंत्र को बचाने का हौसला रखते हैं वो आइएनडीआइए में शामिल होंगे।

Content Writer

Ajay kumar