PM Kisan ki 21 kist kab aayegi: इंतजार हुआ खत्म, नवंबर में इस तारीख को किसनों को मिलेगा पैसा...ये जरूरी काम करा लें
punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 01:13 PM (IST)
PM Kisan ki 21 kist kab aayegi: पीएम किसान सम्मान का लाभ लेने वाले किसान दिवाली के पहले से अपने 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब तक उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। दरअसल, अभी तक सरकार ने 21वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि नवंबर 2025 में किसानों के अकाउंट में ये किस्त जारी की जा सकती है। इस बार भी पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
किन किसानों को मिलेगी 21वीं किस्त? | PM Kisan ki 21 kist kab aayegi
अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं और PM Kisan Portal की लिस्ट में दर्ज है और ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा हो गया है तो ठीक है। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है या उनके बैंक अकाउंट में कोई गड़बड़ी है तो भी उनकी किस्त नहीं आएगी। तो 21वीं किस्त को आपके खाते में तभी आएगा जब आपका केवाईसी पूरा होगा।
साल में 3 बार मिलता है 2 हजार | PM Kisan ki 21 kist kab aayegi
गौरतलब है कि इस योजना को केंद्र सरकार की तरफ से चलाया जाता है। इसके तहत किसानों को साल में तीन बार आर्थिक सहायता दी जाती है। इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में साल में तीन बार ₹2,000 की किस्त जारी करती है। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। पहले कहा जा रहा था कि सरकार दिवाली पर ये ₹2,000 की किस्त जारी कर सकती है लेकिन अब कहा जा रहा है कि अगले महीने सरकार 21वीं किस्त जारी कर सकती है। आइए जानते हैं कि किसे इसका लाभ मिलेगा और कैसे आप जान सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आएंगे या नहीं।

