'PM मोदी ने देश को सम्मान दिलाया....', CM योगी बोले- आप उनको वोट दें, जो भारत को विकसित करेंगे

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 12:57 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने बुलंदशहर में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को सम्मान दिलाया है। सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान बढ़े शौक से भारत से अलग हुआ था आज देखो वहां खाने के भी लाले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत में फ्री में राशन बट रहा है तो वहीं, पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बने, 4 करोड़ गरीब लोगों के घर बने हैं।

सीएम योगी ने जनता से कहा कि आप उनको वोट दें, जो भारत को विकसित करेंगे। जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं। इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमलावर होते हुए कहा कि सपा के लोग दंगा करते थे। आज माफिया सब गायब हो गए हैं। या तो वह जेल में हैं, या जहन्नुम में हैं। उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का नारा दिया। वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा कि उन्होंने कैसे देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाई, नक्सलवाद को खत्म किया। केसे इस सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित किया, कैसे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा। महिलाओं की अस्मिता के लिए तीन तलाक बंद किया गया।

 

Content Editor

Harman Kaur