PM मोदी पर जमकर बरसी सावित्री बाई फुले, संविधान के खिलाफ राजिश रचने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 12:55 PM (IST)

लखनऊ(अनिल सैनी): भाजपा छोड़ने के बाद सांसद सावित्री बाई फुले भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर संविधान के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और साथ ही 2019 में बीजेपी को हराने के लिए महागठबंधन क़ा साथ देने को भी कहा। फुले  ने राजधानी के रमाबाई आंबेडकर मैदान में नमो बुद्धाय जन सेवा समिति की ओर से आयोजित रैली में हिस्सा लिया। रैली में बौद्ध समाज अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के संस्थापक अक्षयवर नाथ कनौजिया समेत संगठन के लोग शामिल हुए।

रैली में सावित्री बाई फुले ने कहा कि भारत क़ा संविधान खतरे में है। संविधान के खिलाफ साजिश की जा रही है। आरक्षण को समाप्त करने की बात की जा रही जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले शपथ ली थी कि भेदभाव नहीं करेंगे लेकिन, दिल्ली में भीमराव आंबेडकर के बनाए गए संविधान कि प्रतियों को जलाया गया। भारत के संविधान के खिलाफ बोलने वाले लोगों के खिलाफ प्रधानमंत्री क़ा कोई बयान नहीं आया और ना ही कोई कार्रवाई कराई गई। इसके साथ ही सांसद सावित्री बाई फुले ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण का विरोध करने वाले लोग ब्राह्मण हैं।

सावित्री बाई फुले ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा बहुजन समाज के लोगों को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा कर अपना हक छिनेगें। वहीं अयोध्या में हुई धर्मसभा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े 4 साल हो गए अब धर्म सभा करवाई जा रही है। धर्म सभा में आरएसएस ने गरीब लोगों को बुलाया और क़हा कि देश-मंदिर भगवान से नहीं चलता। अगर देश भगवान से चलता तो भारत में इतने भगवान हैं तो देश कभी गरीब नहीं होता।

Anil Kapoor