सहारनपुर पहुंचे PM Modi, बोले- 'शक्ति को नष्ट करने का प्रयास करने वालों का क्या हाल हुआ वो पुराणों में अंकित है'

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 12:43 PM (IST)

PM Modi in Saharanpur: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर पहुंच गए है। यहां पर पीएम मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी पश्चिमी यूपी से ही पूरे देश में सियासी पारा गरमा रहे हैं। पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी रैली में मौजूद है।


प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर भी 11:30 पर सहारनपुर पहुंचे। पीएम मोदी जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए। पीएम सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल और कैराना संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह वेस्ट यूपी में पीएम की दूसरी रैली है। पीएम की रैली की लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


'क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है'- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राम राम से मंच पर पहुंचकर अपना संबोधन शुर किया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में देश का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा ये साथ मां शक्ति का स्थान है, मां शक्ति की साधना का स्थान है...देश का दुर्भाग्य है कि INDI गठबंधन के लोग खुलेआम चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है क्या? जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है उन सभी का क्या हाल हुआ है वो इतिहास में पुराणों में अंकित है।


ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए हैः पीएम मोदी 
सहारनपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि ये चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।मैंने उस समय गारंटी दी थी की देश झुकने नहीं दुगा, हर स्थिति को बदलूंगा। निराशा को आशा और आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। याद किजिए तब हमारा भारत 11वें नंबर की ताकत था। अब मोदी ने 5वें नम्बर की ताकत बना दिया है।


आज हर कोई बोल रहा-फिर एक बार मोदी सरकारः PM Modi 
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज हिंदुस्तान के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। महिलाएं भी बोल रही हैं, बुजुर्ग भी बोल रहे हैं, गांव भी बोल रहा है, शहर भी बोल रहे हैं - फिर एक बार मोदी सरकार। साथ ही उन्होंने कहा, आज भाजपा का स्थापना दिवस है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा जीता है, भाजपा ने लोगों दिल जीता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है, ये भाजपा के नारा नहीं बल्कि हमारे article of faith है।


 


 

Content Editor

Pooja Gill