PM मोदी भगवान के अवतार हैं, जनता उनके के लिए पागल: BJP सांसद साक्षी महाराज

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 01:02 PM (IST)

औरैया: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने चुनाव प्रचार थमने से पहले औरैया पहुंचे। यहां उन्होंने औरैया में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया तो वहीं समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बता डाला।

मोदी भगवान का अवतार हैं- बीजेपी सांसद
यहां साक्षी महाराज ने सदर नगर पालिका से बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी राजकुमार दुबे के समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी भगवान का अवतार हैं, हिंदुस्तान की जनता मोदी के लिए पागल है दीवानी है। 2024 के चुनाव डिक्लेअर होने की देरी है जीतने की नहीं है। वहीं साक्षी महाराज सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के सवाल पर हंसते हुए बोले कि सब इकठ्ठे हो जाएगा, तो एक ही जगह लड़ने को मिलेगा घूम-घूमकर नही लड़ना पड़ेगा, उनके मुंह में घी गुड़ शक्कर।

'मुस्लिम वोट भी अखिलेश यादव के हाथ से निकल चुका'
बीजेपी सांसद ने कहा कि जनता सब जानती है. 2024 के मैदान में पता चल जाएगा कि सपा ने ठगा है या बीजेपी ने यह जनता बता देगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोट भी अखिलेश यादव के हाथ से निकल चुका है। अखिलेश यादव को जमानतें बचना मुश्किल पड़ जाएगा। सपा बसपा पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि अनर्गल प्रलाप और कुछ लोग रात में सपने देखते है, लेकिन विपक्ष के लोग दिन में सपने देख रहे हैं देखने दीजिए।

सपा और कांग्रेस पूरे प्रदेश में कहीं लड़ाई में नहीं है- साक्षी महाराज
उन्होंने कहा कि विकास हमने इतना कर दिया है और कर रहे है, सपा के शासन में गुंडों और तमंचे के अलावा कुछ नहीं दिखता था। अब कमर से तमंचे गायब है ये सभी भी गायब हो जाएंगे। सपा और कांग्रेस पूरे प्रदेश में कहीं लड़ाई में नहीं है, उनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी है। बता दें कि मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन था। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज औरैया पहुंचे, दयालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त बातें कहीं। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj