ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 'पीएम मोदी मुस्लिम देशों की तो सुनते हैं, लेकिन भारत के मुसलमानों की नहीं'

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 11:58 AM (IST)

लखनऊ: "पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद भाजपा पर विपक्षी पार्टियां और खाड़ी देश भारत के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी  मुस्लिम देशों की तो सुनते हैं, लेकिन भारत के मुसलमानों की नहीं।

बता दें कि  पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद बैकफुट पर आई भाजपा सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ओवैसी ने कहा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल में डाल देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि उन्हे गिरफ्तार किया जाय। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के विवादित बयान के पार्टी प्रवक्ताओं के लिए गाइडलाइन जारी कर दी।  गाइडलाइन्स में बताया गया है कि संयमित भाषा का प्रयोग करें। पार्टी की विचारधारा का उल्लंघन ना करें। केवल आधिकारिक प्रवक्ता ही डिबेट में जाएंगे। डिबेट पर जाने से पहले विषय का पता होना लाजमी है। साक्षी महाराज और निरंजन ज्योति को इसे लेकर नसीहत दी गई है। गिरिराज सिंह को बयानबाजी करने से परहेज करने की सलाह दी गई है। 

Content Writer

Ramkesh