PM मोदी पहुंचे अयोध्या, CM योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया स्वागत

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 04:59 PM (IST)

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अध्योया में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। इस दौरान सीएम योगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में राम मंदिर में "दर्शन" एवं "पूजन" करेंगे। वह रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे और रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे। भगवान राम का ‘‘राज्याभिषेक'' के बाद वह सरयू नदी के किनारे बने नए घाट पर आरती भी करेंगे तथा दीपोत्सव समारोह में हिस्सा लेंगे।




बता दें कि राम की नगरी में छठवें दीपोत्सव की धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 16 भव्य झांकियों की शोभा यात्रा निकाली गई। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पर्यटन मंत्री का जयवीर सिंह ने कहा कि आज दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है पिछले साल के ज्यादा रिकॉर्ड टूटेंगे। आज भगवान राम की नगारी में विश्व में नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री जी बनेगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भगवान राम करेंगे राज्य अभिषेक। आज सभी को त्रेता युग याद दिलाया जब त्रेतायुग में भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज त्रेतायुग का रूप दिखाई देगा। यह अयोध्या का है सौभाग्य और रामत्व बनने के लिए पूरे हिंदुस्तान का है सौभाग्य। यह संदेश पूरे विश्व पटल पर भारतीय सनातन संस्कृति व ग्राम के जीवन चरित्र का आज पूरे विश्व में संदेश जाएगा।

Content Writer

Ramkesh