आंवला में विपक्ष पर PM मोदी का जोरदार हमला, कहा- कांग्रेस का खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 04:23 PM (IST)

बदायूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बदायूं और आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने परिवारवाद को लेकर सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। ऐसा टैक्स लगाएंगे कि आपकी संपत्ति जब्त हो जायेगी। अगर अपने चार कमरे हैं तो दो कमरे कांग्रेस सपा वाले दबोच लेंगे। दस बीघा जमीन में पांच बीघा दबोच लेंगे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति बच्चों के लिए सोना चांदी, घरवार बना रहे हैं। इस पर कांग्रेस सपा की नजर पड़ गई है। यह मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं। कोई मां बहन मंगलसूत्र छीनने देंगे क्या। इनकी नियत ठीक नहीं है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नया नारा अब चल रहा है, जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस चाहती है कि आपकी संपत्ति का एक्सरे निकला जाए। सोना, गाड़ी-घर सबका सर्वे किया जाए। कांग्रेस आपकी संपत्ति का हिस्सा अपनी चहेती वोटबैंक को देना चाहती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्होंने राम को ही नहीं श्याम को भी नहीं छोड़ा। भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका पानी के नीचे है। डूब गई है। पानी के नीचे गया। पत्थरों को छूकर आशीर्वाद लिया। हैरान हूं कि सपा के लोग खुद को यदुवंशी कहते हैं वो भी श्री कृष्ण की बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दस साल पहले सपा और कांग्रेस वाले कहते थे कि ये भाजपा वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं। राम मंदिर के नाम पर चिढ़ाते थे। गाली देते थे। आपके आशीर्वाद से रामलला का मंदिर बनवाया। तारीख और टाइम भी बताया और निमंत्रण भी दिया। इतना बड़ा अवसर फिर भी उनका अहंकार इतना था कि सपा और कांग्रेस दोनों को राम मंदिर का निमंत्रण घर जाकर दिया था, उसे ठुकरा दिया था। अगर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को स्वीकार किया तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj