PM मोदी बोले- कांग्रेस ने देश का एक अंग काट दिया, इसकी सजा मछुआरे भुगत रहे

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 05:04 PM (IST)

मेरठ: प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ की रैली से चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान शख्स देश को दिए हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। मैं चौधरी साहर को आदर पूर्वक नमन करता हूं। साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यही मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। साथियों 2024 का ये चुनाव सिर्फ एक सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है।

कांग्रेस ने मां भारती का एक अंग काट दिया और उस द्वीप को भारत से अलग कर दिया। देश कांग्रेस की रवैये की कीमत आज तक चुका रहा है। भारत के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समंदर में इस द्वीप की तरफ जाते हैं तो उन्हें पकड़ लिया जाता है। ये कांग्रेस के पाक का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगतते चले जा रहे हैं। आज मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि कैसे कांग्रेस इंडी गठबंधन देश की अखंडता और देश की एकता को तोड़ते रहे हैं। आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ दूरी पर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक द्वीप कच्छतीवु है जिसे कांग्रेस ने कई दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप तो फालतू है। 

ये मेरठ की धरती, वीरों की धरती से भ्रष्टाचारियों को साफ-साफ कह रहा हूं, कान खोलकर सुन लें, ये मोदी पर चाहे कितने भी हमले करें, ये मोदी है रुकने वाला नहीं है। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा, जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा। ये मोदी की गारंटी है। मेरी गारंटी है इन भ्रष्टाचारियों ने जिसका धन लूटा है उस धन को मैं लौटा रहा हूं। कांग्रेस के सरकार के दौरान गरीबों का छोटे निवेशकों का हजारों करोड़ रुपए हड़प लिया गया। हमने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करके 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे उन लोगों को लौटा दिए हैं जिनका पैसा लूटा गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static