सपा सांसद एस टी हसन का बयान, कहा- PM मोदी ने चीतों को लाकर स्टंट किया, अखिलेश भी लाए थे 8 शेर...

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 06:04 PM (IST)

मुरादाबाद: प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा गया, जिसे लेकर मुरादाबाद से सपा सांसद एस टी हसन ने बयान देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने चीतों को लाकर स्टंट कर रहे है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी  8 शेर लेकर आए थे। 
PunjabKesari
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में नामीबिया से लाए गए चीतों को एक विशेष बाड़े में छोड़ा। इस मौके पर मोदी अपने पेशेवर कैमरे से चीतों की कुछ तस्वीरें भी खींचते हुए दिखाई दिए। भारत में चीतों को विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक बाद उन्हें देश में फिर से बसाने की परियोजना के तहत नामीबिया से आठ चीते शनिवार सुबह कुनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। पहले इन्हें विशेष विमान से ग्वालियर हवाई अड्डे और फिर हेलीकॉप्टरों से श्योपुर जिले में स्थित केएनपी लाया गया। शनिवार को अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे प्रधानमंत्री मोदी ने चीतों को केएनपी के एक विशेष बाड़े में छोड़ दिया। चीते धीरे-धीरे पिंजड़ों से बाहर आते दिखे। इस मौके पर मोदी अपने पेशेवर कैमरे से चीतों की तस्वीरें लेते हुए भी दिखाई दिए। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद थे।
PunjabKesari
इस खूबी के लिए जाना जाता है चीता
चीता एक बिग बिल्ली प्रजाति का बड़ा जानवर है। ये तेज रफ्तार से दौड़ने वाले जानवरों में से एक होता है। इनकी गति 72 मील प्रति घंटा की होती है, लेकिन ये 10 मिनट से ज्यादा नहीं दौड़ पाते हैं। लेकिन जब ये फुल स्पीड में दौड़ रहा होता है तो इसकी छलांग 7 मीटर लंबी यानी 23 फीट लंबी छलांग लगा सकता है। यह स्पीड वह महज 3 सेकंड में हासिल कर लेता है। इससे भी बड़ी खासियत यह कि उसे शिकार के लिए केवल 20 सेकंड चाहिए होते हैं। दौड़ते वक्त इसका शरीर हवा में रहता है। बाघ के मुकाबले चीता बहुत पतला होता है और इसका सिर भी काफी छोटा होता है। इनकी कमर भी बेहद पतली होती है। चीता के शरीर पर काले धब्बे और चेहरे पर काली धारियां होती हैं। जो आंखों के भीतर से नीचे मुंह तक जाती हैं। चीता शेर और बाघ की तरह दहाड़ नहीं पाता। ये बिल्लियों की तरह गुर्राते या फुफकारते हैं। चीते को रात को देखना मुश्किल होता है। इसलिए ये ज्यादातर दिन में शिकार करना पसंद करते है जब शेर ज्यादा सक्रिय नहीं होते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static