ट्रंप के साथ ताजमहल देखने नहीं जाएंगे PM नरेंद्र मोदी

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 12:52 PM (IST)

आगराः भारत की दो दिवसीय दौरे पर आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को ताजनगरी आगरा पहुंच कर ताज का दीदार करेंगे। जिसकी तैयारी भी जोरों से चल रही है। इसी बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ताजमहल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ नहीं होंगे।

बता दें कि ट्रंप 24 फरवरी को दोपहर में अहमदाबाद पहुंचेंगे वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह सोमवार की दोपहर अपने परिवार के साथ ताजमहल के दीदार के लिए आगरा पहुचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी रहेंगे।

वहीं PM सोमवार को अहमदाबाद में होंगे जहां उनका और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा। सूत्रों ने बताया कि दौरे के अंतिम चरण में वह दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली आने पर उनके साथ PM भी मौजूद होंगे जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी।

ट्रंप के साथ मोदी के आगरा जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का ताजमहल जाना उन्हें ऐतिहासिक धरोहर को अपनी सुविधा के अनुसार देखने का मौका देना है। इसलिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम या भारत के वरिष्ठ पदाधिरकारियों की उपस्थिति का सवाल नहीं है।

 

Ajay kumar