इंवेस्टर्स समिट में शामिल उद्योगपतियों का PM ने किया स्वागत, कहा- योगी के आने के बाद यूपी को मिली नई पहचान

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 08:19 PM (IST)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस) का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा उत्तर प्रदेश से बड़ा लगाव है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम के साथ साथ उत्तर प्रदेश का सांसद हूं।  उत्तर प्रदेश में जब से योगी जी की सरकार आई है तब से यूपी को नई पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज समुद्र से जुड़ा है। प्रदेश में आज कानून का राज है। उत्तर प्रदेश में सार्थक बदलाव आए हैं। उन्होंने सभी निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि 5 से 6 साल में यूपी ने अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल का हब बन चुका है। 

जल्द 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला यूपी देश का इकलौते राज्य होगा 
पीएम ने कहा आज यूपी एक आशा, एक उम्मीद बन चुका है। भारत अगर आज दुनिया के लिए ब्राइट स्पॉट है,तो यूपी  भारत की ग्रोथ को ड्राइव करने वाला है। उन्होंने कहा कि आज आप जिस राज्य में बैठे हैं उसकी आबादी 25 करोड़ है। दुनिया के बड़े बड़े देश इसे पीछे हैं। आज भारत के यूथ की सोच में, भारत के समाज की सोच और एस्पिरेशन्स में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मोदी ने कहा आज उत्तर प्रदेश की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था, शांति और स्थिरता से है,उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं। बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं,डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा। 

रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी समेत कई उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया
बता दें कि तीन दिनो तक चलने वाली इस समिट में रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी,टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन,आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला समेत देश के नामचीन उद्योगपतियों के अलावा कई देशों से आये प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।  मोदी ने दीप प्रज्जवलन कर समिट का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उद्योगपतियों से मुलाकात की।

तीन दिनों तक चलेगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम 
उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ शुरू हो रही इस समिट पर देश दुनिया की निगाहें लगी हुयी है। इससे पहले चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मोदी हैलीकाप्टर के जरिये वृंदावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना हो गये। तीन दिनों तक चलने वाली समिट में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। अधिकांश सत्रों में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। समिट में देश के कई नामचीन उद्योगपतियों के अलावा नीदरलैंड,जापान, यूएई, ऑस्ट्रेलिया,यूके समेत कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेंगे।

UP GIS-23: उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार हुए है निवेश 

1- पूर्वांचल

कुल 5406 एमओयू इंटेंट हुए

954492.08 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

2- मध्यांचल
कुल 4424 एमओयू इंटेंट हुए

427873 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

3- बुंदेलखंड 

कुल 424 एमओयू इंटेंट हुए

427873 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

पश्चिमांचल
 कुल 8389 एमओयू इंटेंट हुए

1481108.4 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

Total: MoU 18643

Investment: 32,91,352


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static