स्वर कोकिला के जन्मदिन पर 28 सितंबर को PM करेंगे वर्चुअली शुभारंभ, योगी ने तैयारियों का लिया जाएजा

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 07:00 PM (IST)

अयोध्या: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 28 सितंबर को जन्मदिन है। इस दिन अयोध्या में उनके नाम पर बने चौक का लोकार्पण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे,  जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। इस चौक पर वीणा स्थापित कर दी गई है। सौंदर्यीकरण भी हो गया है। कार्यक्रम से जुड़ी सारी तैयारियों को सीएम ने खुद आज अधिकारियों के साथ बैठक कर जाया जायजा लिया।

दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री श्रीराम पार्क स्थित नया घाट पर बने हेलीपैड पर उतरे। वहां जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। यहां से सीएम सरयू होटल गए। वहां अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में उन्होंने सबसे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हाल जाना। अफसरों को यहां राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। फिर लता मंगेशकर चौक व दीपोत्सव की चल रही तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली।  उन्होंने निर्देश दिए कि दीपोत्सव की सारी तैयारी समय रहते कर ली जाए। दीपोत्सव हर बार की तरह दिव्य व भव्य हो, इस पर भी उन्होंने अफसरों को कई सुझाव दिए।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि लता मंगेशकर चौक से जुड़े सभी कार्य आज (24 सितंबर) को पूर्ण हो जाएंगे। दीपोत्सव के मद्देनजर अफसरों संग समय-समय पर बैठक होती है। इसे अभूतपूर्व बनाने के लिए निर्देश मिले हैं। इससे जुड़े दायित्व व कार्य विभागों को सौंप दिए गए हैं। दीपोत्सव में पहली बार आकाश में रामायण प्रसंगों की झलकियां भी दिखेंगी। भव्य राम मंदिर व अयोध्या के विकास मॉडल की झांकी भी देश-विदेश से आए पर्यटक देख सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static