एक्शन में UP पुलिस: नोएडा में सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 320 लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 08:41 PM (IST)

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने रविवार रात को सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 320 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार सभी मंडल के पुलिस उपायुक्तों एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में पुलिस बलों ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त की तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 320 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए उन्हें अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया गया।

Content Writer

Mamta Yadav