पुलिस और डकैतों में चली 5 घंटे तक मुठभेड़, सरगना गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 11:39 AM (IST)

चित्रकूटः यूपी पुलिस को बदमाशों का खातमा करने के लिए चला रही अभियान के तहत एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश को गोली लग गई। जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बाकी बदमाश देर शाम अंधेरे का फायदा उठाकर बीहड़ में गायब हो गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस को दस्यु सरगना बबुली कोल की लोकेशन मुनगा केक जंगल में ट्रेस हुई तो मानिकपुर, मारकुंडी, बहिलपुरवा थानों की फोर्स स्वाट टीम के साथ कांबिंग पर निकली। पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी उनका सामना डकैतों से हो गया। दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। लगभग 5 घंटे तक लगातार बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ चलती रही। 

सरगना को गकिया गिरफ्तार 
वहीं पुलिस मुठभेड़ के दौरान सरगना रज्जन पटेल के पैर में गोली लगी तो वह गिर पड़ा। डकैत रज्जन पटेल चित्रकूट के छोटे से गांव छीतूपुर मजरा ददरीमाफी थाना बहिलपुरवा का रहने वाला है। डकैत रज्जन पटेल का खौफ कई वर्षो से बीहड़ के जंगलों में फैला हुआ था। 

दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज
बता दें कि रज्जन पर दर्जन भर से अधिक मामले यूपी के थाने में दर्ज हैं। जबकि मध्य प्रदेश में भी रज्जन पर ढेरों मुकदमे हैं। आतंक के रज्जन पटेल की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बडा शुभ कदम है।

डकैत से 303 बोर की राइफल बरामद 
फिलहाल यूपी पुलिस का टारगेट अब बबुली कोल है। जिसकी तलाश में लगातार जंगल में कांबिंग की जा रही है। जिंदा पकडे गए डकैत रज्जन पटेल के पास से 303 बोर की राइफल मिली है। साथ मे 8 कारतूस व 4 खोखे भी मिले है।