कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर के वाहन से मिला 24 लाख का कैश, ड्राइवर समेत 2 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 01:50 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश की बस्ती लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के प्रचार वाहन से 24 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने ड्राइवर समेत 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन पैसों को वोटरों की खरीद फरोख्त के लिए ले जाया जा रहा था। व्यय प्रेक्षक विभाष शरण ने बताया कि, गाड़ी से कैश के अलावा कांग्रेस के पंफलेट भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने कोतवाली में केस दर्ज किया है। बरामद रुपये के संबंध में पूछताछ जारी है।

जानिए कौन हैं राजकिशोर
राजकिशोर सिंह के राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्रनेता के तौर पर हुई थी। उन्होंने बसपा के टिकट पर 2002 में जिला पंचायत सदस्य जीत हासिल की थी, लेकिन 2003 में पार्टी से बगावत कर वो सपा में शामिल हो गए थे। सपा सरकार में राजकिशोर उद्यान व पंचायत राज मंत्री बने, लेकिन 2016 में भ्रष्टाचार के आरोप में अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Deepika Rajput