BJP-MLA की बेटी साक्षी मिश्रा से शादी को लेकर सुर्खियों में आए अजितेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 06:26 PM (IST)

बरेली: बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा से शादी को लेकर सुर्खियों में आए अजितेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजितेश पर 2019 में प्रेमनगर इलाके के होटल में एमआर अमित पर हमला करने का आरोप है। पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज बयानों के आधार पर मुकदमे में अजितेश का नाम सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इससे पहले अजितेश ने सड़क पर दीपांशु नाम के युवक को बेरहमी से पीटा था, जिससे उसको गंभीर चोट भी आईं। 



अजितेश पर लूट, तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी सहित कई केस हैं दर्ज
प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अजितेश पर लूट, तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आए दिन अजितेश की गुंडई के मामले आते रहते हैं। पुलिस में इसके खिलाफ और भी मामले दर्ज हैं। 



मामले के पीछे विधायक का हाथ: अजितेश 
गिरफ्तारी पर अजितेश ने पूरे मामले के पीछे विधायक का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमें इस मामले में साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। 

Ajay kumar