अवैध रूप से रह रहे साइबर ठगी के आरोपी नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 09:06 AM (IST)

नोएडा: भारत में अवैध रूप से रह रहे एक नाइजीरियन नागरिक को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि ओमेक्स पाम ग्रीन्स सोसायटी में रहने वाले नाइजीरियाई व्यक्ति वैलेंटाइन अहोसोता पुत्र फ्राइडे को थाना दादरी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि वह चार वर्ष से भारत में अवैध रूप से रह रहा था और उसकी वीजा की अवधि पहले ही खत्म हो गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा गिरफ्तार आरोपी से क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई तथा गुप्तचर विभाग की अन्य एजेंसिया गहनता से पूछताछ कर रही है।
त्रिपाठी के अनुसार पुलिस को शक है कि यह व्यक्ति अवैध रूप से भारत में रहकर मादक पदार्थ बेचने तथा साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi