सुल्तानपुर: मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 11:23 AM (IST)

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोतवाली शहर में बाइक सवार बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी। पुलिस द्वारा जवाब में चलाई गोली से बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश ने अपना नाम मुख्तार अली बताया। वह पीपरपुर इलाके का रहने वाला है। बदमाश के पास से हथियार बरामद किया गया है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।