सुलतानपुर में धर्म परिवर्तन के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ें,  FIR दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2024 - 06:38 PM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में रविवार को अंधविश्वास के सहारे कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पंडित रामकिशोर त्रिपाठी कालोनी में दीपा मौर्या नाम की महिला के घर में धर्म परिवर्तन कराये जाने की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि गौ रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि घर में 40 से 45 महिलाएं और पांच से सात पुरुष एकत्र हुए थे और जब उन्हें धर्म परिवर्तन से रोका गया तो उन्होंने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। नगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत सिंह ने बताया कि सालविन एवं सैनी को हिरासत में लिया गया, जो ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर वहां लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में बड़ा अपडेट:  तीसरे शूटर की पुलिस ने की पहचान

 

यूपी डेक्स: मुंबई पुलिस ने पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरा शूटर शिवकुमार भी यूपी के बहराइच जिले का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी की तलाश तेज कर दी है। दरअसल, हत्या कांड से जुड़े मामले में हरियाणा के करनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप नामक दो आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static