''मेरा पति लड़के-लड़कियां लाता है, देह व्यापार का काम है'', पुलिस बोली- महिला का कहा सब झूठ, CCTV फुटेज ने UP Police की खोली पोल! चर्चा हुई तेज

punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 04:51 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला द्वारा दी गई देह व्यापार की सूचना पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है, जहां एक महिला शिक्षिका ने अक्टूबर महीने में पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पति के घर में देह व्यापार हो रहा है और वहां कई लड़के-लड़कियां मौजूद हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा, लेकिन विवाद अब इसलिए बढ़ गया है क्योंकि पुलिस की कार्रवाई के नाम पर केवल शांति भंग का केस दर्ज किया गया। हाल ही में सामने आए सीसीटीवी वीडियो में देखा गया कि पुलिस घर से लड़के और लड़कियों को चेहरा ढककर थाने ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

विस्तार से जानिए पूरा मामला 
शिक्षिका महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका पति घर में देह व्यापार करवा रहा है। पुलिस ने छानबीन कर छापा मारा और घर में पति, उसकी महिला मित्र और महिला मित्र की साथी को पकड़ा।

इंस्पेक्टर सिकंदरा प्रदीप त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सूचना गलत थी। छापे के दौरान केवल 170 BNS के तहत कार्रवाई की गई और सभी को थाने ले जाकर जेल भेजा गया। उन्होंने महिला शिक्षिका और उसके साथियों द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया और कहा कि गलत आरोप लगाने के मामले में जांच जारी है।

सीसीटीवी वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
मामले में सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने घर के अंदर मौजूद युवाओं के चेहरे ढककर थाने ले जाने की कार्रवाई की। इस वीडियो ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया में चर्चा तेज कर दी है। यह मामला आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली और झूठी सूचनाओं पर कार्रवाई के तरीके पर सवाल खड़ा करता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static