नीली बत्ती लगाकर घूम रहा ''फर्जी'' मजिस्ट्रेट चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 03:52 PM (IST)

मथुराः मथुरा हाईवे थाना क्षेत्र एनएच 2 पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान नीली बत्ती लगाकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी मजिस्ट्रेट को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक आरएन सिंह सहगल मूलरुप से इटावा का रहने वाला है। हालांकि बाद में युवक ने अपना पता मध्यप्रदेश का बताया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि आरएन सिंह ने 2 लोगों को अपनी स्कियोरिटी के लिए रखा हुआ था। सिंह ने उन्हें दिल्ली के न्यायिक कोर्ट में बुलाया था। इसके बाद जब वे दिल्ली की ओर निकल पड़े तो आरएन सिंह ने दोनों से आगरा चलने को कहा।

आर एन सिंह के व्यवहार को देखने के बाद धर्मपाल को शक हुआ कि जिसकी स्कियोरिटी में वे लगे हैं वह फर्जी है। धर्मपाल ने आरएन सिहं का आईडी कार्ड देखा। तभी धर्मपाल को शक हुआ की आरएन सिंह फर्जी मजिस्ट्रेट बन कर लोगों को ठगी का शिकार बनाता है। तभी मथुरा आते समय धर्मपाल ने पुलिस को सूचना दे दी और आरएन सिंह को गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने आरएन सिंह पर फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर घुमने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज रही है।