फिरोजाबाद में सपा नेता की बेरहमी से हत्या, एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी में मिला शव

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2017 - 01:17 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने सपा नेता सुखराम सिंह यादव की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मैनपुरी के कुर्रा इलाके के नगला दोदे निवासी 40 वर्षीय यादव का शव, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ग्राम सुजनीपुर पुलिया के पास स्कार्पियो गाड़ी में पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर रस्सी कसी थी। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस संबंध में नगला खंगर थाने पर यादव की पत्नी कुसुमा देवी की तहरीर पर रामविलास यादव के 3 पुत्रों राजकिशोर, जीतेन्द्र कुमार और सुनील के अलावा रामविलास तथा उनकी पुत्रवधू गुड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। गौरतलब कि राजकिशोर का सरकारी ठेकेदारी में हिस्सेदार था तथा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व राजकिशोर को अलग कर दिया गया था।