महोबा में मृत व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी के घर जा रहे अजय लल्लू को पुलिस ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 04:10 PM (IST)

कानपुर: महोबा में मृत व्यापारी स्वर्गीय इंद्रकांत त्रिपाठी के घर जा रहे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और मोना मिश्रा को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान कानपुर पुलिस और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने घेर लिया जिसकी वजह से अजय लल्लू के साथ हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि मोना मिश्रा के साथ भी धक्कामुक्की हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static