रंगीली रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, होटल से पकड़ी गई 5 विदेशी लड़कियां

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 01:17 PM (IST)

चंदौलीः चंदौली के नव निर्मित होटल जेनएक्‍स प्‍लाजा में बीती रात मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अचानक छापा मारा। पुलिस ने होटल में कुछ संदिग्‍ध गतिविधियों की सूचना पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 5 विदेशी लड़कियां होटल के कमरे से बरामद हुई। फिलहाल विडियो सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में मिली विदेशी बालाएं
जानकारी के मुताबिक शहर के रईसजादों ने होटल में रेव पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें शामिल होने के लिए इन विदेशी लड़कियों को बुलाया गया था। वहीं होटल के कमरे से शराब की बोतल के साथ अर्द्धनग्न अवस्था में ये विदेशी लड़कियां कमरे से बरामद हुई।

बिना कार्रवाई किए विदेशी लड़कियों को जाने दिया
वहीं होटल सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण पुलिस ने बिना कार्रवाई किए इन विदेशी लड़कियों को जाने दिया। पुलिस ने जब छापेमारी की तो कई गाडि़यों से वहां आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाहर से आए लोग मुंह छिपाकर भागने लगे। पुलिस छापेमारी के बाद तमाम लोग होटल खाली करके चले गए। यह सभी लोग दिल्‍ली, लखनऊ और झारखंड के नंबर वाली गाडि़यों से यहां आए थे।

गौरतलब है कि यह होटल अभी कुछ समय पहले ही खुला है। पुलिस भी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। हालांकि शहर में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

UP NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-