गोरखपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात संतोष कुमार सिंह निलंबित

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 10:36 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह के निर्देश पर गोरखपुर के क्षेत्राधिकारी यातायात संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।  

पुलिस महानिदेशक ने एक महिला के शिकायती प्रार्थना-पत्र की जांच के बाद क्षेत्राधिकारी यातायात संतोष कुमार सिंह पर लगाए गए आरोपों की जांच अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन दावा शेरपा से कराए जाने और उसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 

उन्होंने बताया कि शेरपा द्वारा की जांच से ज्ञात हुआ कि क्षेत्राधिकारी यातायात गोरखपुर संतोष कुमार सिंह जो कल्लू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह के दूर के रिश्तेदार हैं। कल्लू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह और पीड़िता के पति के मध्य पैडलेगंज टेंपो ट्रेेवेलर स्टैण्ड की अवैध वसूली को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थी। जांचोपरांत क्षेत्राधिकारी यातायात गोरखपुर संतोष सिंह ने कल्लू सिंह उर्फ विश्वजीत सिंह का पक्ष लेने की बात प्रकाश में आई है, जो एक राजपत्रित अधिकारी की गरिमा के प्रतिकूल है। जांच के बाद क्षेत्राधिकारी यातायात गोरखपुर सिंह को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की गई है। 
 
 

Ruby