जुए के रुपयों को लेकर दो पक्षों में बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 11:43 AM (IST)

मेरठ(आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश के मेरठ में जुए के रुपयों को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष होने लगा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसके बाद थाने पहंचकर भी लोगों ने मारपीट जारी रखी। जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और भीड़ को दौड़ाया।

जानिए पूरा मामला 
मामला थाना देहली गेट क्षेत्र के पत्ता मोहल्ला का है। यहां पर कुछ दिन पहले भी इन्हीं लोगों में जुए को लेकर विवाद हुआ था। तब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी थी। उसी मामले में रंजिश को लेकर फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। दोनों की तरफ से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।जिसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

भाजपाईयों ने थाने में किया जमकर हंगामा 
वहीं एक पक्ष के लोग भाजपाईयों को लेकर थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अंकित ने तो एसपी सिटी से ये तक कह डाला कि अगर पुलिस उन लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है। तो हिन्दू युवा वाहिनी सक्षम है और उन लोगो को घर से निकालकर मारेगी।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। जिसके चलते दोनों समुदाय आपस में भिड़ने लग गए। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को थाने से भगाया। 


 

Tamanna Bhardwaj