जिला पंचायत सदस्य के बेटे को पुलिस ने उठाया, भड़के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 12:00 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पर के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। जिससे प्रदेश में सियासत गर्म हो गई। इस सत्ता धारी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव को जीतने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  आरएलडी व सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार सत्ता का दुप्रयोग कर सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है

बता दें कि बागपत जिले के वार्ड नम्बर 3 से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य के बेटे को पुलिस ने उठा लिया। जिससे नाराज आरएलडी व सपा कार्यकर्ताओ ने बिनोली थाने का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।  कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सत्ता धारी पार्टी के इशारे पर पुलिस जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है। जिससे नाराज कार्यकर्ताओं थाने का घेराव किया। चेतावनी देते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी के बेटे को तुरंत रिहा किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static