शिवसेना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ही निकला आरोपी

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 03:01 PM (IST)

मेरठ: जनपद पुलिस ने शिवसेना नेता हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता छत्रपाल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे  कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस हत्या का मास्टरमाइंड मृतक अनुराग शर्मा का करीबी दोस्त छत्रपाल सिंह था। जिन्होंने आरोपियों के लिए हथियार मुहैया कराए। उसके बाद छत्रपाल सिंह अनुराग शर्मा हत्याकांड में मुख्य गवाह भी बना।

बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे छत्रपाल को शिवसेना नेता ने मदद के तौर पर अपनी पत्नी के जेवर दिए थे। छत्रपाल ने इसे लौटाने के दबाव से बचने, बदला और वर्चस्व के लिए कथित तौर पर शिवसेना नेता की हत्या कर दी।

उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और साथ ही साथ परिवार वालों के साथ भी लगा रहा। उन्होंने बताया कि छत्रपाल अनुराग शर्मा की व्यावसायिक और पारिवारिक हर गतिविधि से रूबरू था। हत्या का मुख्य मोटिव अनुराग शर्मा के व्यावसायिक अधिपत्य को हासिल कर खुद की तंगी मिटाना था साथ ही उसके द्वारा ये अपने वर्चस्व की लड़ाई भी बताई गई है।  

बता दें कि रामपुर कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर में 20 मई को शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आज इस हत्या का खुलासा पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने किया है। उन्होंने बताया कि हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है  जिसमे बाबू उर्फ हिमांशु,राजकिशोर उर्फ दुरिया, छत्रपाल सिंह,और पवन की गिरफ्तारी की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramkesh

Recommended News

Related News

static