सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश कर रहे अराजक तत्वों के मंजूबे पर पुलिस ने फेरा पानी

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 12:03 PM (IST)

मऊ: जिले में कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाङऩे की कोशिश कर रहे कुछ अराजक तत्वों के मंजूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। जैसे ही अराजकतत्वों के खतरनाक प्लान के बारे में पुलिस को भनक लगी तत्काल डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी और कार्यक्रम को सही तरीके से संपन्न कराया। 

बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के अस्तुपुरा से भगवान कृष्ण की प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जुलुस निकला। इसी बीच अराजकतत्वों द्वारा जुलुस का हिस्सा बन कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाङऩे का प्लान बना रहे थे। तभी इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिल गयी। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। साथ ही भारी पुलिस फोर्स अराजकतत्वों पर निगरानी करने लगी। 

एसपी अनुराग आर्य और डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही कार्यवाही किया गया। शान्ति व्यवस्था के साथ जुलुस निकल कर विसर्जन के लिए गया। इसके साथ ही जो भी लोग अफवाह फैलाने वाले हैं उनके खिलाफ कङ़ी कार्यवाई की जायेगी।

Ajay kumar