नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी, गाजियाबाद में पुलिस ने किसानों को रोका

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 01:33 PM (IST)

लखनऊ: कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के किसान भी दिल्ली की तरफ चल दिए है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली यूपी बार्डर को सील कर दिया है। बार्डर पर भारी पुलिस बल लगा दिया है। वहीं किसान दिल्ली की तरफ जाने से मांग कर रहे है उन्हे पुलिस ने गाजियाबाद के मोहन नगर में रोक लिया है।

बता दें कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जा रहे है। आंदोलनकारी किसानों के कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया है। जिससे देश के किसान संगठन आज दिल्ली की तरफ जा रहे है। वहीं किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोशन (डीएमआरसी) ने भी हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली अपनी ट्रेन सेवाओं को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है। 

Ramkesh