कासगंज हिंसाः हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ताओं द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोका

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2018 - 12:22 PM (IST)

इलाहाबादः कासगंज में चंदन गुप्ता की हत्या के विरोध में हिंदू संगठन और युथ फॉर चेंज संस्था से जुड़े कार्यकर्त्ताओं ने रविवार को इलाहबाद के चंद्र शेखर आजाद की मूर्ति के पास से तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं इस तिरंगा यात्रा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रा को रोक दिया।

पुलिस ने यात्रा में शामिल लोगों को बताया कि जिले में धारा 144 लगी हुई है। इसलिए इस तरह की यात्रा नहीं निकाली जा सकती, लेकिन लोगों ने पुलिस की एक न सुनी और तिरंगा यात्रा निकालने पर अड़े रहे। वहीं मामला बिगड़ता देख पुलिस ने यात्रा निकाल रहे सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रा निकालने वाले लोगों का कहना है कि अपने ही देश में अपने तिरंगा निकलने में क्या बुराई है, जबकि प्रशासन का कहना है की इनको ये यात्रा निकालने की इजाजत नहीं दी गई है। इस यात्रा से शहर का माहौल खराब हो सकता है, इसलिए सभी लोगों को रोका गया है।