गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस इस शख्स को करेगी सम्मानित, जानिए वजह

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 12:01 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रेदेश के आगरा जिले के झरना नाला में बस गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ था। जिस हादसे में 20 लोगों की जान बचाने वाले युवक निहाल सिंह को पुलिस गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेगी। उन्हें पुलिस लाइन में होने वाली परेड के बाद यह सम्मान दिया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाला हादसा 9 जुलाई 2019 को हुआ था। बस 40 फीट गहरे झरना नाले में जा गिरी थी।

बता देें कि 9 जुलाई, 2019 को तड़के चार बजे बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। इस बस में  52 लोग सवार थे। तभी रास्ते में ड्राइवर को नींद से आने से बस अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। इस हादसे में  29 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान चौगान बघेल की ठार निवासी 26 वर्षीय निहाल सिंह ने रोज की तरह अपने खेत में जा रहे थे। तभी उन्हें हादसे की जानकारी मिली। हादसे की खबर सुनते ही निहाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने साहस दिखाते हुए 20 यात्रियों की जान बचाई। नाले में पानी भरा हुआ था, बावजूद इसके निहाल ने अपनी जान की परवाह किए बगैल नाले में छलांग लगाई। निहाल सिंह ने बस की खिड़की से अंदर घुस कर बस का गेट खोल दिया। जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया।

PunjabKesari
वहीं इस दौरान हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं निहाल की सूझ-बूझ से यात्रियों की जान बचाई जा सकी। जिसके चलते उन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है। 

इस बारे में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि निहाल सिंह ने बहादुरी का काम किया था। उसे 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे और भी लोगों की सूची बनाई गई है,जिन्होंने अपनी बहादुरी से किसी की जान बचाई हो। इन सभी को सम्मानित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static