यूपी: छठे चरण का मतदान खत्म, कुल 54.12 फीसदी हुई वोटिंग

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2019 - 07:05 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान रविवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पांचवें चरण में राज्य की 14 सीटों सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लाल गंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में मतदान सुबह 7 बजे से जारी था जो शाम 6 बजे तक चला। आयोग के सूत्रों के मुताबिक शाम 6 बजे तक कुल 54.12 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

पहले मतदान, फिर जलपान-योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि ‘‘रामचरितमानस में 7 खण्ड हैं, लोकतंत्र के महाकुंभ में भी 7 चरण हैं। सुंदर कांड का लंका दहन हुआ और लंका कांड में प्रभु श्रीराम ने रावण से मुक्ति दिलाई। आज आपको छठे चरण में देश को रावण जैसी सोच वालों से मुक्ति दिलानी है। गर्मी बहुत है, अपना ख्याल रखें पर याद रहे पहले मतदान, फिर जलपान।’’ 

 

LIVE UPDATE:-

कुशीनगर में बोले पीएम मोदी- बुआ और बबुआ ने बनवाया करोड़ों का बंगला।  
ईवीएम को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की शिकायत।  
मेनका ने लगाया मतदाताओं को धमकाने का आरोप।
बीजेपी विधायक सूर्यभान ने किया मतदान।
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने डाला वोट।

सीएम योगी ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि रामचरितमानस में 7 खंड हैं, लोकतंत्र के महाकुंभ में भी 7 चरण हैं। सुंदरकांड का लंका दहन हुआ और लंकाकांड में प्रभु श्रीराम ने रावण से मुक्ति दिलाई। आज आपको छठे चरण में देश को रावण जैसी सोच वालों से मुक्ति दिलानी है। गर्मी बहुत है, अपना ख्याल रखें। पर याद रहे, पहले मतदान, फिर जलपान। 


05 बजे तक का मतदान प्रतिशत:-

क्रमांक          लोकसभा सीट          मतदान प्रतिशत
1. सुलतानपुर 54.56%
2. प्रतापगढ़ 53.20%
3. फूलपुर 51.38%
4. इलाहाबाद 50.58%
5. अम्बेडकरनगर 58.78%
6. श्रावस्ती 51.41%
7. डुमरियागंज 51.80%
8. बस्ती 58.00%
9. संतकबीरनगर 53.30%
10. लालगंज 55.70%
11. आजमगढ़ 56.20%
12. जौनपुर 54.80%
13. मछलीशहर 53.20%
14. भदोही 54.76%

इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के साथ मिलकर प्रदेश की 80 में से 73 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा के खाते में पांच और कांग्रेस के खाते में दो सीटें गयी थीं। आजमगढ से पिछले चुनाव में सपा नेता मुलायम सिंह यादव विजयी हुए थे। इस बार उनके पुत्र अखिलेश यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। दिलचस्प बात यह है कि अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार के समय निरहुआ को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सुलतानपुर में भी मुकाबला दिलचस्प है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भाजपा प्रत्याशी हैं। पिछली बार इस सीट से उनके बेटे वरूण गांधी विजयी हुए थे। मेनका का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह से है। इस चरण का प्रचार काफी आक्रामक रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ, जौनपुर, प्रतापगढ, बस्ती और प्रयागराज में रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी चार रैलियां कीं। पूर्वांचल भाजपा के साथ साथ सपा-बसपा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश और रालोद प्रमुख अजित सिंह ने कई जनसभाएं इस क्षेत्र में की हैं। कांग्रेस की ओर से महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने प्रतापगढ, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर और सुल्तानपुर में रोडशो और जनसभाएं कीं। इस चरण में मुकाबले में 177 प्रत्याशी हैं। कुल 2 . 53 करोड़ मतदाता हैं जबकि मतदान केन्द्र 16, 998 हैं।

Anil Kapoor