Lok Sabha Elections 2024: मतदान कराने को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, यूपी में 12 जिलों की 10 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 02:44 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण के लिए उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों पर कल मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवार ने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई गई है। संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला बरेली समेत 10 सीटों पर मतदान होगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों में से 08 सीटें सामान्य वर्ग की और 02 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि 10 लोकसभा सीटें मुरादाबाद, संभल, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदांयू और बरेली समेत 12 जिलों में फैली हुई हैं। तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।  

PunjabKesari

हाथरस जिले में 292 बसों से 1295 बूथों के लिए 1295 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कल तीसरे चरण में 7 मई को होने लोकसभा चुनाव को लेकर आज आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियों रवाना होना शुरू हो गई है।

PunjabKesari

वहीं जिले के अधिकारियों ने वहां व्यवस्थाएं देखी और पूरी स्थिति का जायजा लिया। वहीं 292 बसों के द्वारा 1295 बुथो के लिए 1295 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। इसको लेकर पॉलिटेक्निक कॉलेज आगरा रोड पर बेरीगेटिंग लगाकर रूट को डायवर्ट किया गया है। 

PunjabKesari

अतिसंवेदनशील बूथों के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

आगरा रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ अन्य पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी लगाया गया है। कल होने वाले मतदान को लेकर अधिकारियो ने पूरी तैयारी कर ली है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए है। 

PunjabKesari

वही एडीएम बसंत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हाथरस 16 लोकसभा की तीन विधानसभा हाथरस,सादाबाद,व सिकंदराराऊ विधानसभा के लिए बसों से हमारी पोलिंग पार्टियों को रवाना हो रही है।

PunjabKesari

कुल हमारे 1295 बूथ है और 1295 पोलिंग पार्टियां 292 बसो से रवाना हो रही है।  हमारी अलग अलग टीमें पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए लगी हुई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शीघ्र की हमारी पोलिंग पार्टियां बसों से रवाना हो रही है।अतिसंवेदनशील बूथों के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए।

PunjabKesari

संभल में 18,92,360 मतदाता कल करेंगे मदान 
संभल जिले के डीएम मनीष बंसल और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं सकुशल कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां पर तीसरे चरण के मतदान को लेकर आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है। उन्होंने बताया कि संभल जिले में 18,92,360 मतदाता है। जो 7 तारीख को अपना मदतादन करेंगे। चुनाव में 1815 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। संभल जिले में बनाए गए हैं 1648 बूथ बनाएं गए है। संभल जिले को 14 जोन और 142 सेक्टर में बांटा गया है। मतदान के लिए 6592 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static