सब्जी खरीदने गई थी युवती, घर आते ही बेहोश हो गई....दरिंदों ने पैथोलॉजी लैब में किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 05:58 PM (IST)

बदांयू: उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले में बेहद शर्मंनाक घटना सामने आई है। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती को बेहोशी की हालत में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। परिवार वालों के अनुसार, वह मंगलवार दोपहर सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर आई तो बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि घर से निकलने और लौटने के बीच में ही उससे दुष्कर्म की वारदात हुई है।

Content Writer

Imran