Population Control law: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 12:18 AM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैबिनेट मंत्री (Cabinet minister) धर्मपाल सिंह (Dharampal Singh) ने कहा है कि देश (Country) और समाज के हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। यदि जनसंख्या पर काबू नहीं पाया गया तो रहने को भी जगह नहीं मिलेगी। सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि यूपी में कानून और इंसाफ का राज्य है। यह स्वर्णिम काल है। यहां उत्तम कानून व्यवस्था है, जो विकास में सहायक है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय को सड़को पर छोड़ने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल जाना पड़ेगा।

निराश्रित गोवंश की सेवा के लिए बरेली यूपी में रोल मॉडल बने
उन्होंने कहा कि जिले में निराश्रित गोवंश के लिए भूसा बैंक स्थापित किये गए हैं। ब्लॉक प्रमुखों ने अपने स्तर से 50-50 क्विंटल भूसा दान करने की बात कही है। समाज के लोग भूसा दान कर रहे है और सरकार ब्लॉक स्तर पर भूसा खरीद भी रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांवश को चारे, भूसा, पानी, रहने और प्रकाश की अव्यवस्था न हो, गाय ठीक से रहे। इसको लेकर अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए गए है। निराश्रित गोवंश की सेवा के लिए बरेली यूपी में रोल मॉडल बने।

जमीनों पर हरा चारा लगाने की व्यवस्था की जाएगी
गौ तस्करी मामले में धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थी। जब से भाजपा सरकार आई है तब से कसाई कांप रहे हैं। इसी माह के अंत तक सभी गौचर भूमि को मुक्त कराया जाएगा। मुक्त कराई गई जमीनों पर हरा चारा लगाने की व्यवस्था की जाएगी। बरेली में जमीनों को चिन्हित किया गया है। इसी माह के अंत तक सभी गौचर भूमि को मुक्त कराया जाएगा।

Content Writer

Mamta Yadav