राज्य सम्पत्ति विभाग के कर्मचारियों के लिये लॉच हुआ पोर्टल, ऑनलाइन डाल सकेंगे आवेदन

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 06:35 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के राज्य सम्पत्ति विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी मामलों के निस्तारण के लिए मानव सम्पदा ऑनलाइन पोर्टल को अडॉप्ट कर लिया गया है।  अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया।

उन्होंने बताया कि मानव सम्पदा पोटर्ल को अंगीकृत किए जाने के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग के कर्मचारी अवकाश के लिये ऑनलाइन अथवा मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे। इस पर ऑनलाइन ही निर्णय लेते हुए विभाग द्वारा सम्बन्धित कार्मिक को मेल अथवा एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों की सेवा पंजिका, एसीआर तथा अन्य सेवा अभिलेखों का ऑनलाइन ही रख-रखाव किया जाएगा। इससे कार्मिकों के सेवा सम्बन्धी प्रकरणों का यथा समय निस्तारण सम्भव हो सकेगा।

गोयल ने बताया कि राज्य सम्पत्ति विभाग की सेवा नियमावली की विसंगति को दूर कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों की पांच वर्षों से लम्बित प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया। विभाग द्वारा पांच व्यवस्था अधिकारियों तथा एक मुख्य व्यवस्था अधिकारी को अगले पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलोनियों में अध्यासित 126 पत्रकारों और वरिष्ठ पत्रकारों को उन्हें आवंटित आवासों का वर्ष 2021 के लिए नवीनीकरण कर दिया गया है। इसके अलावा, राज्य सम्पत्ति विभाग द्वारा सरकारी कॉलोनियों में अध्यासित 10 पत्रकारों एवं वरिष्ठ पत्रकारों के आवास का पुन: आवंटन भी किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static