'इंदिरा का खून, प्रियंका कमिंग सून' का पोस्टर वायरल, विपक्षी दलों की बढ़ी चिंता

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 10:20 AM (IST)

इलाहाबादः रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल किया है। जिसके बाद से राजनीति गलियारों में तहलका मच गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जारी पोस्टर में लिखा है कि 'इंदिरा का खून, प्रियंका कमिंग सून'। इस वायरल पोस्टर ने विपक्षी दलों की चिंता बढ़ा दी है। पोस्टर वायरल करने वाले जिला कांग्रेस महासचिव हसीब अहमद इससे पहले भी कई बार प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठाते रहे हैं।

बता दें कि, रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट है जिस पर गांधी परिवार का ही सदस्य अब तक चुनाव लड़ता रहा है और जीतता आया है। मौजूदा समय में सोनिया गांधी यहां की सांसद हैं। पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही हैं। जिसके चलते एेसी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह अपनी बेटी प्रियंका को यहां से मैदान में उतार सकती हैं।  

Deepika Rajput