कांग्रेस पर पोस्टर वार- रायबरेली मा जब-जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2019 - 01:16 PM (IST)

रायबरेलीः प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आ जाने के बाद वह विरोधियों के निशाने पर आ गई हैं। विपक्ष खुलकर प्रिंयका पर टीका टिप्णणी कर रहा है। विपक्ष टीका टिप्णणी के साथ पोस्टर वार करने से भी नहीं चूक रहा है। ऐसा ही एक मामला रायबरेली में देखने को मिला है।

दरअसल, कांग्रेस कार्यालय व उसके आसपास प्रियंका व सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है, “रायबरेली मा जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी। सेवा के लिए दीन रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई”।

बता दें कि कल अपने अमेठी के दौरे के बाद प्रियंका बीती देर रात रायबरेली भुए मऊ गेस्ट हाउस पहुंची। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।जिसके बाद आज 10 बजे जनपद के सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर चर्चा की। लगभग 11 बजे से प्रियंका गांधी शहर के सदर क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर चुनाव चर्चा कर रही हैं।

 

 

 

Ruby