महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 03:32 PM (IST)

नोएडा: जिले में आईटी कंपनी चलाने वाले एक व्यक्ति की पत्नी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालना एक युवक का भारी पड़ गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। फेस- 3 थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सेक्टर-63 में एक आईटी कंपनी चलाने वाले व्यक्ति ने बताया कि विनय बिहारी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल (अपलोड कर) दी है।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को विनय बिहारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। विधक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।
 

Content Writer

Ramkesh