बाराबंकी में दरिंदगी! महिला को जबरन पिलाई शराब, फिर बारी-बारी से 4 लोगों ने किया रेप

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 11:58 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक तरफ जहां राज्य में कानून व्यवस्था की दुहाई देते नहीं थक रही है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिला संबंधित आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है। जहां गांव के तालाब पर एक महिला को ले जाकर जबरन शराब पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।       

तालाब पर पहले से ही 3 लोग थे मौजूद
पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि विवाहिता महिला को गांव का ही एक व्यक्ति तालाब पर ले गया। तालाब पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला दरिंदों के चंगुल से छूट कर डरी सहमी घर पहुंची। महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है। महिला ने दबंगों के डर के आगे कई दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद आज महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होते ही पति ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।       

पुलिस के अनुसार बदोसराय कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तत्काल तलाश शुरु कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Content Writer

Mamta Yadav