निकाय चुनाव में सत्ता की जंगः पूर्व मंत्री की पत्नी कांग्रेस, भतीजा BSP व भाभी निर्दलीय से प्रत्याशी

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 12:54 PM (IST)

महोबा: यूपी निकाय चुनाव के दौरान सत्ता की अनोखी जंग देखने को मिली है। दरअसल महोबा जिले की खरेला नगर पंचायत में पूर्व श्रम मंत्री बादशाह सिंह के पूरा परिवार चुनाव में आमने-सामने है। एक ओर जहां बादशाह सिंह की पत्नी रत्ना सिंह कांग्रेस से प्रत्याशी है तो वहीं बादशाह की भाभी आशा सिंह निर्दलीय प्रत्याशी बनी हुई है।

बता दें कि बादशाह का सगा भतीजा पुष्पराज सिंह बीएसपी से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहा है। ऐसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर संतोेष सिंह भी नगर में भ्रष्टाचार और अराजकता के विरुद्ध शिक्षा के मूल मंत्र और नगर के युवाओं को बंदूक से कलम की ओर ले जाने के नारे ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।

वहीं कुर्सी की चाह में पूर्व श्रम मंत्री के परिवार से 3 सदस्य चुनावी मैदान में हैं। नगर में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर के अचानक मैदान में आने से राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।