ED के पूर्व अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर से लड़ेंगे चुनाव, VRS मंजूर होने के बाद BJP में हुए थे शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 12:22 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव की एक और लिस्ट जारी कर दी है। हाल ही में ईडी के पूर्व अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। वहीं अब पार्टी ने इन्हे  सरोजनी नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।  योगी सरकार में मत्री रही स्वाति सिंह का टिकट काट दिया है।

बता दें कि राजेश्वर सिंह का वीआरएस स्वीकार होने के बाद बीजेपी में शामिल हुए है। वहीं उनकी पत्नी आईजी के पद पर तैनात है। उनके बहनोई  एडीजी के पद पर है। राजेश्वर सिंह 1996 में पीपीएस अधिकारी चुने गए थे। सीओ के पद रहते उनकी छवि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की बनी। इसके बाद 2009 में वह ईडी में चले गए। अब वो राजनीति में अपनी किस्मत को आजमा रहे है। गौरतलब है कि कानपुर मंडल के पहले कमिश्नर असीम अरुण ने अपने पद से वीआरएस लेकर सियासी सफर की शुरुआत की है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कन्नौज की सुरक्षित सीट से  से पूर्व आईपीएस असीम अरुण को मैदान में उतारा है। 
 

Content Writer

Ramkesh