फरियाद लेकर पहुंचे गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति के परिवार से नहीं मिले CM योगी

punjabkesari.in Monday, May 01, 2017 - 10:12 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति जेल में बंद हैं। सपा नेता प्रजापति का परिवार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में पहुंचा। आरोपी के परिवार के सदस्य सीएम आदित्यनाथ से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाने आए थे। लेकिन CM योगी आदित्यनाथ फरियाद लेकर पहुंचे गैंगरेप आरोपी गायत्री प्रजापति के परिवार से नहीं मिले।

जानकारी के अनुसार आरोपी गायत्री प्रजापति मां-बेटी से रेप के मामले में जेल में बंद हैं। उनकी जमानत भी खारिज हो गई है। इसी मामले में गायत्री प्रजापति का परिवार 5 कालिदास स्थित मुख्यमंत्री योगी के आवास पर जनता दरबार में पहुंचा है।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति को वापस जेल भेज दिया। अब गायत्री प्रसाद प्रजापति को यूपी पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में गैंगरेप और नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप के मामलों की सुनवाई की जाएगी। यूपी पुलिस ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के मामले में रिमांड अर्जी डाली थी। गायत्री प्रजापति पहले से ही दो मामलों में न्यायिक हिरासत जेल में हैं।