शत्रुघ्न पर प्रमोद कृष्णम का तंज- ये ड्रामा नहीं, जहां दिन में डॉक्टर, शाम को शराबी का रोल किया

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 11:52 AM (IST)

लखनऊः कांग्रेस के पटना साहिब सीट से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा सपा में शामिल हुई पत्नी पूनम सिन्हा के लिए खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जो कि लखनऊ सीट से प्रत्याशी हैं। ऐसे में लखनऊ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न से नाराज दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शत्रुघ्न पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 'पार्टी धर्म' का पालन नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए यहां तक कह डाला कि राजनीति कोई ड्रामा या स्क्रिप्ट नहीं है, जहां पर दिन में डॉक्टर का रोल कर लिया और शाम को शराबी का।'आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा पर राजनीति को हल्के में लेने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि राहुल ने शत्रुघ्न का रोड शो 'पार्टी धर्म' का पालन किया, लेकिन शत्रुघ्न ने पार्टी धर्म का पालन नहीं किया। आचार्य ने कहा, 'राजनीति भारत के भविष्य से जुड़ी है, कुछ समझ होनी चाहिए। यह राहुल गांधी की बड़ी सोच है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए।'

Tamanna Bhardwaj