पंडित नेहरू के बारे में बोलने से पहले खुद के गिरेंबान में झांके: प्रमोद तिवारी

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 05:03 PM (IST)

प्रयागराजः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत किसी दल अथवा संगठन का नाम लिये बगैर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने गुरूवार को कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में अलर्गल प्रलाप करने वाले लोगों को कुछ भी बोलने से पहल अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिये।

तिवारी ने आनंद भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि जिन्होने इस देश की आजादी के आंदोलन में न/न कोई योगदान दिया और न हीं एक कतरा खून बहाया है, वह नेहरू के बारे में बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि पंडित नेहरू आजादी आंदोलन के नायक और आधुनिक भारत के निर्माता भी थे।

उन्होंने आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होने अपना कार्यकाल में अपना कर्तव्य बखूबी निभाया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि भारत रत्न पंडित नेहरू को बच्चे बहुत पसंद थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे। आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। उन्हे गुलाब का फूल और बच्चे बहुत प्यारे थे।

उनका मानना था कि बच्चे गुलाब के समान बेहद ही कोमल होते हैं। इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। प्रांगण में बच्चे चाचा नेहरू, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य वेश भूषा में रंगारंग कर्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने लोक नृत्य, नृत्य नाटिका और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static