SP, BSP, BJP ने नहीं दिया ब्राह्मणों को सम्मान, हमने दिए UP को 6 CM: कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 05:49 PM (IST)

लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 13 प्रतिशत ब्राह्मणों पर जमकर राजनीति हो रही है। बसपा भी ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन करा रही है तो वहीं सपा भगवान परशुराम की मूर्ति लगवा रही है। वहीं बीजेपी भी ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में कांग्रेस ने तीनों पार्टियों को आड़े हाथों लिया है। पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने तीनों पार्टियों ओर हमला करते हुए ब्राह्मण का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है सिर्फ कांग्रेस ने ही उत्तरप्रदेश में 6 ब्राह्मण मुख्यमंत्री देकर ब्राह्मणों को सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार आई, बसपा की भी आई और भाजपा की भी सरकार आई। इन तीनों पार्टीयों ने कभी ब्राह्मण को सम्मान नही दिया। ये लोग ब्रह्माण को योग्य नहीं समझते इसलिए कभी ब्राह्मण को प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं बनाया। इसके इतर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनाने तक कई बार बड़े पदों पर ब्राह्मणों को बैठाकर ब्राह्मणों को सम्मान दिया है। हमने उत्तरप्रदेश में 6 ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि हो सकता है ब्राह्मण किसी कारणवश कांग्रेस से नाराज़ होकर हमसे दूर चला गया हो, लेकिन जब भी कोई वापस आता है तो अपने घर आता है विरोधियों के पास नहीं। कांग्रेस ब्राह्मणों का नेचुरल घर है। इस बार चुनाव में देखियेगा विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण कांग्रेस के साथ होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static