प्रसपा का सपा में विलय, चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को माना अपना नेता

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 02:41 PM (IST)

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत से पहले ही यह फैसला लिया है। सैफई में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।



बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया था। उसके बाद चाचा भतीजे में कुछ दूरियां देखने को मिली थी, लेकिन सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद चाचा भतीजे दोनो ने एक साथ आए। उपचुनाव से पहले चाचा भतीजे में नजदीकियां बढ़ गई। दोनो ने उपचुनाव में साथ लड़ने का फैसला किया। आज जीत से पहले ही शिवपाल यादव ने पार्टी विलय की घोषणा कर दी है।

Content Writer

Ramkesh